30.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : नदी में युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प

जौनपुर : नदी में युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प

# शाम से ही घर से गायब था युवक, रात भर तलाशते रहे परिजन

खेतासराय  
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव के पास बेसव नदी में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर जुटी भीड़ ने शव की पहचान गांव के दलित बस्ती निवासी घनश्याम उर्फ गुड्डू के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मुस्तफाबाद गांव निवासी 40 वर्षीय घनश्याम उर्फ गुड्डू पुत्र महाबली शनिवार की शाम घर से जैगहां बाजार के लिए निकला था। देर शाम तक घर वापस न आने पर परिजन तलाश करने लगे।रात में उसका कहीं पता न चल पाने पर परिजन वापस घर लौट आए। अगले दिन सुबह घर से लगभग एक किमी दूर बेसव नदी के किनारे पानी में ग्रामीणों को एक शव दिखाई दिया।

पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अनारकली और तीन बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है। चार दिन पहले मृतक की मां का बीमारी से निधन हो गया था। एक मौत से परिजन उबर नहीं पाए थे कि चार दिन बाद गुड्डू का शव मिलने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक गुड्डू के अलावा परिवार में पत्नी और तीन बेटियों के अलावा पिता महाबली और बड़ा भाई राधेश्याम है। आय का कोई जरिया भी नहीं है। ग्रामीणों की माने तो मृतक शराब का सेवन अधिक करता था। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय का कहना है कि मृतक नशे का आदी था। मौत का कारण पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा। रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37050820
Total Visitors
453
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गलत इंजेक्शन लगाने पर बच्चे की हुई मौत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर केस दर्ज, डॉक्टर फरार

गलत इंजेक्शन लगाने पर बच्चे की हुई मौत पर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर केस दर्ज, डॉक्टर फरार वाराणसी।  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This