32.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : नवरात्र की प्रतिपदा को निकाली गई भव्य कलश यात्रा

जौनपुर : नवरात्र की प्रतिपदा को निकाली गई भव्य कलश यात्रा

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
           नगर के गोलाबाजार में चैत्र नवरात्र पर आयोजित श्रीराम चरित मानस कथा प्रारम्भ होने से पूर्व बुधवार को कस्बा में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। ब्रह्मांड स्वरूप कलश को सिर पर धारण किए भारी संख्या में महिलाएं व युवतियां कलशयात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।गोलाबाजार के श्रीराम लीला मैदान में महिलाएं कलश के साथ उपस्थित हुई। यहां कथा वाचिका मानस कोकिला राधे किशोरी के कलश पूजन से कलशयात्रा का शुभारम्भ हुआ।
मेनरोड, खुटहन रोड, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार, काली मंदिर होते कलश यात्रा डोभी मोड़ पहुंचा। यहां से वापस होकर मेनरोड होते हुए मानस कथा यज्ञ स्थल पहुंच कर संपन्न हुआ। कलशयात्रा में भव्य रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता की झांकी शामिल थी। आगे आगे युवकों की टोली हाथों में केशरिया ध्वज लेकर चल रही थी। साथ में मानस कथा के यजमान राधेश्याम जायसवाल सिर पर रामचरित मानस ग्रंथ धारण किए चल रहे थे। सहयोग में रुपेश गुप्ता मोनू, रवि बरनवाल, भृगुनाथ जायसवाल, विनोद कुमार गुप्ता, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, शांतिभूषण मिश्र, कपूरचंद जायसवाल, संजय विश्वकर्मा, संजीव गुप्ता अनिल,प्रजापति आदि रहे

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37092980
Total Visitors
536
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This