27.8 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : नवागत कप्तान ने पहले दिन ही किया जफराबाद व चंदवक थाने का निरीक्षण 

जौनपुर : नवागत कप्तान ने पहले दिन ही किया जफराबाद व चंदवक थाने का निरीक्षण 

# अधूरे अभिलेख को अपडेट करने व चुस्त-दुरुस्त रहने का दिया गया निर्देश 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
            नवागत पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा शनिवार को पहले ही दिन जिले दो थानों पर जांच करने पहुंच गए। वहां अधूरे अभिलेख मिलने पर सुधार के लिए चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने जफराबाद व चंदवक थाने का निरीक्षण किया। चंदवक में पैदल भ्रमण कर लोगों में सुरक्षा का भाव जगाया।पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा शाम को पहले जफराबाद थाने पहुंचे। यहां करीब आधे घंटे तक विधिवत जांच की। यहां मेस, मालखाना से लेकर हेल्प डेस्क तक की स्थिति को देखे। निरीक्षण के दौरान भूमि विवाद और अपराध से जुड़े रजिस्टर में काम अधूरा मिलने पर उसे अपडेट रखने का निर्देश दिए।
उन्होने अपराध पर नकेल कसने, आगामी त्यौहार के संबंध में, टॉप टेन अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों के लिस्ट की समीक्षा किया। उन्होंने निर्देश दिया कि नए व पुराने हिस्ट्रीशीटरों की हिस्ट्रीशीट खोली जाए। उनकी बकायदा निगरानी की जाए। साथ ही कहा कि कर्मचारियों के साथ ताल-मेल रखें। कोई समस्या आने पर उच्चाधिकारियों से बात कर उसका समाधान करें। जांच में रजिस्टर व अभिलेखों के ठीक ढंग से रख-रखाव का निर्देश दिया गया। वहीं दूसरी तरफ चंदवक थाने में भी अभिलेख अधूरे मिले, जिन्हें पूर्ण करने के लिए कहा। बाजार में पुलिस फोर्स के साथ मार्च किया। इस मौके पर जफराबाद थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, चंदवक थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37034735
Total Visitors
365
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This