25.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : पंचायत का फैसला दरकिनार कर युवक ने विधवा को अपनाया

जौनपुर : पंचायत का फैसला दरकिनार कर युवक ने विधवा को अपनाया

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               क्षेत्र के एक गांव में एक युवक को तीन बच्चों की विधवा मां से प्रेम हो जाने पर युवक ने उसे जीवन संगिनी बनाने को ठान लिया। इस पर युवक की मां द्वारा बुलाई गई पंचायत के फैसले को मानने से इनकार करते हुए युवक विधवा को अपना लिया। मामला महरौड़ा गांव का है।उक्त गांव निवासी अवधेश की छह वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। उसकी पत्नी सुनीता अपने तीन बच्चों के साथ घर में रह रही थी। इसके सास ससुर की भी मौत हो चुकी है।इस बीच गांव के 22 वर्षीय भारत का विधवा सुनीता से प्रेम हो गया।

चर्चा है कि तीन दिन पूर्व दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया। इसकी जानकारी भारत की मां प्रेमा देवी को हुई तो वह बेटे के प्रेम विवाह का विरोध करने लगी। युवक के पिता विक्रम की भी मौत हो चुकी है। युवक की मां प्रेमा देवी ने बेटे का विधवा के साथ शादी करने का पुरजोर विरोध करते हुए पंचायत बुलाई। गुरुवार को गांव में हुई पंचायत में युवक और उसकी प्रेमिका विधवा महिला को बुलाया गया। पंचायत ने युवक भारत को विधवा को अपनी पत्नी न बनाने का फैसला सुनाया। भारत की मां ने भी अपना निर्णय सुनाया कि यदि विधवा महिला के साथ संबंध नहीं तोड़ा तो वह अपने घर में दोनों को नहीं रखेगी। लेकिन भारत पर मां और पंचायत के फरमान का कोई असर नहीं पड़ा। और विधवा को अपनी पत्नी मानकर उसके साथ उसी के घर में रह रहने लगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37045384
Total Visitors
512
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This