27.8 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

जौनपुर : पति की धोखेबाजी और बेवफाई ने पत्नी को किया दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर

जौनपुर : पति की धोखेबाजी और बेवफाई ने पत्नी को किया दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर

सरपतहां। 
मो. आसिफ
तहलका 24×7
                 स्थानीय थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव में एक महिला ने अपने ही पति के ऊपर आरोप लगाया है कि मेरे रहते हुए मेरे पति ने दूसरी शादी कर ली। मेरे सारे गहने जेवर लेकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक 14 वर्ष पूर्व चिलबिली गांव में ही एक लड़के से उसकी आंखे दो चार हो गई धीरे धीरे इश्क परवान चढ़ने लगा। फिर दोनो भागकर शहर अहमदाबाद चले गए और दोनों ने शादी कर ली लगभग 12 वर्ष तक दोनो साथ पति पत्नी की तरह रहे उसके पति ने दिल्ली जाकर दूसरी शादी कर ली बाद में विच्छेदन हो गया। फिर उसके बाद वह अपनी पहली पत्नी से कहा कि मैं गांव जा रहा हूं जल्द आ जाऊंगा काफी समय बीत जाने पर कोई संपर्क न होने के कारण उसकी पत्नी भी अहमदाबाद से घर आ गई तो पता चला कि उसके पिता ने उसकी दूसरी शादी प्रतापगढ़ जिले में कर दी है।
अहमदाबाद से आई पत्नी को उसके सास ससुर उसको घर में घुसने नही दे रहे है। खाना पानी सब बंद कर दिया है। भुखमरी के कगार पर पहुंची महिला अपने पति की चौखट पर पड़ी है उसका कोई पुरसा हाल नहीं हैं महिला की एक 12 साल की लड़की भी है उसने पुलिस अधीक्षक जौनपुर से शिकायती पोर्टल के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है कि उसे घर में प्रवेश कराया जाय और भरण पोषण की व्यवस्था उसकी और उसके बच्चे की की जाय। सरपतहां थाने पर जाकर महिला ने कई बार प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई परंतु कोई करवाई नही हुई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37005756
Total Visitors
375
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला

सपा कार्यकर्ताओं ने घोषित प्रत्याशी का फूंका पुतला # जिले के नेता को प्रत्याशी बनाने की मांग, प्रत्याशी बदले जाने...

More Articles Like This