19.1 C
Delhi
Wednesday, February 18, 2026

जौनपुर : पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगा ली फांसी, हुई मौत

जौनपुर : पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगा ली फांसी, हुई मौत

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
           क्षेत्र अंतर्गत कपसिया गांव में गुरुवार को एक युवक ने घर के बगल आम के पेड़ से गमछे के सहारे फांसी पर झूल अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया। घटना के पीछे पत्नी से चल रहे विवाद को बताया जा रहा है।
गांव निवासी 28 वर्षीय राहुल यादव के पिता मोतीलाल का वर्षो पूर्व निधन हो चुका है। वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। घर में राहुल उसकी पत्नी रंजू देवी, उसका पांच वर्षीय पुत्री प्रयासी, छोटा पुत्र अज्ञात और उसकी माता मर्यादी देवी रहती है। राहुल यादव का अपनी पत्नी से कई दिनों से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी ने इसकी शिकायत बुधवार को थाने पर किया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो राहुल फरार हो गया। उसकी माता मर्यादी देवी का कहना है कि गुरूवार की सुबह भी उसे थाने पर बुलाया गया था। वह थाने न जाकर सुबह लगभग दस बजे शौच के बहाने घर से निकला था। दोपहर में ग्रामीणो ने उसका शव बाग में फांसी पर झूलता हुआ पाया। मौके पर दर्जनो लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This