35.4 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : पत्रकार को पितृशोक, पत्रकारिता जगत समेत क्षेत्र में शोक की लहर

जौनपुर : पत्रकार को पितृशोक, पत्रकारिता जगत समेत क्षेत्र में शोक की लहर

# समाजसेवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
             अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार आनंद देव यादव के पिता समाजसेवी विभूति नारायण यादव का आज निधन हो गया। 75 वर्षीय समाजसेवी स्वर्गीय यादव पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार की अपराह्न उन्होंने बक्शा ब्लॉक के करतिहा गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली।

पत्रकार के पिता के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्रीय सपा विधायक लकी यादव समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों लोगों ने उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। जिले के बक्शा विकास खंड के करतिहा गांव निवासी अमर उजाला जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार आनंद देव यादव के पिता विभूति नारायण यादव पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका उपचार मुंबई के बड़े अस्पताल में कराया जा रहा था।
वहां से काफी स्वस्थ हो जाने के बाद चिकित्सकों की सलाह पर आनंद यादव अपने पिता को पैतृक गांव ले आए थे। पांच बहनों में आनंद यादव अपने पिता के इकलौते पुत्र हैं। बुधवार को उनके पिता के निधन की खबर लगते ही जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों और सामाजिक संस्था के लोगों ने उनके पैतृक आवास बक्शा ब्लाक के करतिहा में पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। उनका अंतिम संस्कार शाम पांच बजे जिला मुख्यालय स्थित रामघाट पर किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36799738
Total Visitors
698
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This