31.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : परिवहन विभाग ने तीन वाहनों को किया सीज

जौनपुर : परिवहन विभाग ने तीन वाहनों को किया सीज

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र में अवैध रूप से सड़कों पर चल रहे वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग ने शुक्रवार को अभियान चलाया। अभियान के दौरान आवश्यक कागजात न मिलने पर आरटीओ (प्रवर्तन दल) ने तीन वाहनों को सीज कर दिया। चेकिंग के दौरान अवैध रूप से चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
आरटीओ प्रवर्तन स्मिता वर्मा ने चौराहा से खुटहन रोड पर सोंधी के पास सड़क पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान तीन पिकअप जीप के चालक पर्याप्त कागजात नहीं दिखा पाए। किसी का फिटनेस सही नहीं मिला तो किसी का इंश्योरेंस फेल मिला। परिवहन विभाग की अधिकारी ने तीनों पिकअप को सीज कर दिया। प्रवर्तन दल की जांच की सूचना पर डग्गामार वाहन सड़क से नदारद हो गए। अधिकारियों के जाने के बाद सड़क पर वाहनों का चलना शुरू हुआ।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37098885
Total Visitors
869
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This