26.1 C
Delhi
Tuesday, April 23, 2024

जौनपुर : पशुपालक को बंधक बनाकर छह बकरी उठा ले गए बदमाश

जौनपुर : पशुपालक को बंधक बनाकर छह बकरी उठा ले गए बदमाश

करंजाकला।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पतहना गांव में शनिवार की रात पशुपालक के परिवार को बंधक बनाकर पिकअप सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर छह बकरी और ढाई हजार रुपए नकदी लेकर फरार हो गए। जाते-जाते बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की लीपापोती में जुटी है।पतहना गांव में लबे सड़क मधुरी बिंद का परिवार जीविकोपार्जन के लिए बकरी पालन का कारोबार करते हैं।

शनिवार की रात भोजन करने के बाद मधुरी अपने परिवार के साथ छप्पर में सो गया। रात करीब 2 बजे रात में पिकअप पर सवार चार लोग पहुंचे। सभी ने मधुरी के ऊपर तमंचा सटाकर छप्पर में बंधी छह कीमती बकरियां उठा ले गए। इसकी कीमत करीब एक लाख रुपया उठा ले गए। जाते-जाते बदमाशों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। परिवार के लोग रात भर छप्पर में दुबके रहे। सुबह होने पर मामले की जानकारी भुक्तभोगी ने पुलिस को दी। पुलिस कार्यवाही के बजाय मामले की लीपापोती में जुट गई। एसएचओ देवानंद राय ने अनभिज्ञता जताई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37074468
Total Visitors
506
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मानव श्रृखंला बना मतदाताओं को किया जागरुक

मानव श्रृखंला बना मतदाताओं को किया जागरुक # जिलाधिकारी ने मानव श्रृंखला में शामिल होकर मतदान के लिए किया प्रेरित जौनपुर।  विश्व...

More Articles Like This