24.1 C
Delhi
Thursday, April 18, 2024

जौनपुर : पिछड़ों के उत्थान के लिए भाजपा ने हमेशा से किया है कार्य- अश्विन कुमार

जौनपुर : पिछड़ों के उत्थान के लिए भाजपा ने हमेशा से किया है कार्य- अश्विन कुमार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              जब-जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब-तब पिछड़ा वर्ग के लोगों को भरपूर सम्मान मिला है। चाहे अटल बिहारी बाजपेई जी की सरकार में आधुनिक भारत के निर्माता सरदार पटेल पटेल को भारत रत्न की उपाधि हो अथवा मोदीजी के कार्यकाल में गुजरात के मानसरोवर में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा की स्थापना हो। इतना ही नहीं भाजपा ने हमेशा से पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया है। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना ही अंत के उदय को लेकर हुई है। इसलिए देश में भाजपा एकलौता राजनीतिक दल है जो पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए हमेशा कार्य करता रहता है उक्त बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र अश्वनी कुमार ने रविवार को जौनपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कही।

उन्होंने जोर देकर कहा कि मोदी सरकार के पहले देश में पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन तो हो गया था लेकिन वह केवल कहने के लिए था, लेकिन केंद्र में मोदी के नेतृत्व में जैसे ही भाजपा की सरकार बनी उन्होंने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का कार्य किया। आज पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए भारत सरकार और योगी सरकार की ओर से बहुत सी योजनाओं को चलाकर उनको सामर्थवान बनाने के लिए सार्थक प्रयास जारी है। प्रधानमंत्री ने पिछड़ा वर्ग को सम्मान देते हुए अपने मंत्रिमंडल में 27 मंत्रियों को शामिल करके यह सिद्ध कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी सदैव पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है।
उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग के सम्राट सुहेलदेव के नाम पर रेलगाड़ी चलाकर और उत्तर प्रदेश के बहराइच में सुहेलदेव की भव्य प्रतिमा लगाकर यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा ही पिछड़े वर्ग की सच्ची हितैषी है। कुछ नेता स्वयं को सम्राट सुहेलदेव के नाम पर अपनी बिरादरी के नेता बनने लगते हैं लेकिन ओवैसी के साथ गठबंधन करके सम्राट सुहेलदेव के बताए हुए रास्ते से भटक रहे हैं। इसलिए पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों से अनुरोध है कि हमें अपने हितों की लड़ाई मजबूत करने के लिए देश के प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करते रहना चाहिए, ताकि आने वाले समय में पिछड़ा वर्ग को और नेतृत्व तथा सम्मान मिल सके। उक्त अवसर पर आशीष गुप्ता, अनिल गुप्ता, अशोक शर्मा, शिवप्रकाश प्रजापति, भोले राजभर आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37020815
Total Visitors
344
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय 

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय  सुइथाकला, जौनपुर।  तहलका 24x7               शिक्षा के क्षेत्र में...

More Articles Like This