24.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : पिछड़ों के सहयोग से बनी भाजपा सरकार, अब उन्हीं पर हो रहा है सबसे ज्यादा अत्याचार- राजपाल कश्यप

जौनपुर : पिछड़ों के सहयोग से बनी भाजपा सरकार, अब उन्हीं पर हो रहा है सबसे ज्यादा अत्याचार- राजपाल कश्यप

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव                                                  तहलका 24×7
                समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप का जौनपुर आगमन पर नेताओं एंव कार्यकर्ताओं ने बॉर्डर से ही जोरदार स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत दार बनाए गए थे जहां गर्मजोशी से उनका स्वागत हुआ।

जिला पार्टी कार्यालय पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा भाजपा सरकार में समाज का हर वर्ग परेशान है बेरोजगारों की संख्या बढ़ी है, किसान आत्महत्या कर रहा है, सरकार आरक्षण को खत्म करने की साजिश रच रही है, भाजपा सरकार बनाने में पिछड़ा वर्ग ने सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी लेकिन भाजपा सरकार में सबसे अधिक पिछड़ों के ऊपर अत्याचार हो रहा है। भाजपा सरकार में जितने भी पिछड़े नेता हैं वह सिर्फ पुतला के रूप में स्थापित कर दिए गए हैं उनकी न कोई बात न सुनी जाती है और ना ही उनका कोई सम्मान है।
वह अपने समाज को बेचने का काम किये है लेकिन अब पिछड़ा समाज जागरूक हो गया है भाजपा के किसी भी नेता के बहकावे में नहीं आएगा। अब 2022 के चुनाव में पिछड़े समाज से अपील है कि भाजपा जैसी निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें और समाजवादी सरकार लाने के लिए पिछड़ा वर्ग संकल्पित हो पिछड़े वर्ग का सम्मान सिर्फ समाजवादी पार्टी में ही है समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सरकार में जितना काम कियें है आज भाजपा की सरकार सिर्फ उनके कामों को फीता काटने काम कर रही है अब पिछड़े वर्ग के लोगों को जागरूक होना पड़ेगा नहीं तो आने वाले समय में हमारे वंशज हम लोगों को माफ नहीं करेंगे।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने किया। मुख्य रूप विधायक लकी यादव, पूर्व सासंद तुफानी सरोज, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व विधायक बाबा दूबे, राजनरायन बिन्द, गुलाब सरोज, राजबहादुर यादव, डॉ जितेंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, पूनम मौर्या, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, श्याम नरायण बिन्द, दीपचंद राम, संजय सरोज, शकील अहमद, राकेश मौर्या, श्रवण जायसवाल, राजेश यादव, शरफराज खां, जमाल हासमी, गप्पू मौर्य, ऋषि यादव, लालचंद यादव, गजराज यादव, मनोज मौर्या, शिवप्रकाश गिरी, आरिफ हबीब, अनवारुल हक समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37090662
Total Visitors
467
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This