24.1 C
Delhi
Thursday, April 18, 2024

जौनपुर : पीएम मोदी के दीर्घायु होने के लिए किया गया पूजन-हवन

जौनपुर : पीएम मोदी के दीर्घायु होने के लिए किया गया पूजन-हवन

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
               पंजाब के फिरोजपुर में रैली के दौरान प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में हुई गंभीर चूक के बाद प्रधानमंत्री के वापस लौटते समय यह कहना कि “अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना कि मैं जीवित बच गया” इस बात को भाजपा सरकार के समस्त कार्यकर्ताओं ने बहुत गम्भीरता से लेते हुए उनकी लम्बी आयु के लिए जगह जगह पूजा अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के जेसीज चौराहे पर स्थित महादेव मंदिर में  पूजन-अर्चन, जाप एवं यज्ञ का आयोजन किया गया।

जिसमें पार्टी से जुड़े अनेकों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित होकर प्रधानमंत्री की लम्बी आयु के लिए भगवान शंकर की स्तुति करते हुए हवन पूजन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता रूपेश कुमार जायसवाल ने बताया कि यह हम सब का सौभाग्य है कि आज हमारे प्रधानमंत्री हम लोगो के बीच पुर्ण रूप से स्वस्थ और सुरक्षित है अन्यथा जिस प्रकार से उनकी सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई थी उस हिसाब से कुछ भी अनहोनी घट सकती थी, इसी कारण हम सब लोग उनकी लम्बी उम्र के लिए जगह जगह विशेष हवन पूजन का अनुष्ठान करते हुए भगवान शंकर से प्रार्थना कर रहे हैं कि वो हमारे प्रधानमंत्री को लम्बी आयु प्रदान करें और उन्हें हर खतरे से सुरक्षित रखें। इस अवसर पर भाजपा नेता रूपेश कुमार जायसवाल, अरूण कुमार, अभिषेक सिंह, क्षेमेन्द्र सिंह, राजकुमार, विक्की जायसवाल, रतन अग्रहरि, पंकज कुमार, संजय कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37020516
Total Visitors
258
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय 

बीएसए के अनुमोदन पर प्रधानाध्यापक का निलंबन तय  सुइथाकला, जौनपुर।  तहलका 24x7               शिक्षा के क्षेत्र में...

More Articles Like This