35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

जौनपुर : पुलिस अभिरक्षा में युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

# जाम खुलवाने गये पुलिसकर्मियों पर पथराव, इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल

# मृतक के भाई की तहरीर पर एसओजी टीम, थानाध्यक्ष एंव हमराहियों पर लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में फतेहगंज के पास पकड़ी ब्लाक चौराहे पर आक्रोशित ग्रामीणों से सड़क जाम कर दिया। जाम हटवाने गये पुलिसकर्मियों से आक्रोशित ग्रामीणों की तीखी झड़प हुई। जाम हटवाने का प्रयास कर रहे पुलिस पर आक्रोशित लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एक इंस्पेक्टर समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए सभी घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताते चलें कि बक्शा थाने में किशन उर्फ पुजारी यादव (25) की मंगलवार की रात मौत हो गई थी। पुलिस उसे लूट के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लाई थी। शव को जिला अस्पताल की मर्चरी हाउस में रखवाया गया था, जहां परिजनों ने पहुंचकर हंगामा किया। वहां से सीधे पकड़ी ब्लाक चौराहा पहुंचकर जौनपुर-प्रयागराज मुख्य मार्ग को ग्रामीणों ने जाम कर दिया था। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के आदेश पर एसओजी टीम, थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह एंव हमराही फोर्स बक्शा पर भादवि की धारा 302, 394, 452 व 504 के तहत लूट व हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरन नय्यर भारी फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच एडीएम वित्त को सौंपी है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खत्म किया।                                                                                                                  Feb 12, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37097542
Total Visitors
695
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This