35.4 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : पुलिस के साथ आरएएफ ने किया फ्लैग मार्च

जौनपुर : पुलिस के साथ आरएएफ ने किया फ्लैग मार्च

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7 
            नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गई है।थानाध्यक्ष यजुवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों ने बुधवार की दोपहर फ्लैग मार्च किया।
फ्लैग मार्च के माध्यम पुलिस ने भयमुक्त होकर निष्पक्ष चुनाव कराने का नागरिकों को भरोसा दिलाया।कस्बा इंचार्ज एसआई मंहगू राम यादव के साथ थाने की पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान चौराहा के पुलिस बूथ पर पहुंचे। यहां मेनरोड और पुरानी बाजार फ्लैग मार्च किए। आरएएफ के साथ पुलिस को फ्लैग मार्च करते देख एक बार लोग सकते में आ गए। लोगों को जब बताया गया कि निष्पक्ष निकाय चुनाव कराने को लेकर आम जनता में विश्वास दिलाने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है तो लोगों ने राहत की सांस ली।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36799837
Total Visitors
695
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This