जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामियां बदमाश गिरफ्तार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का क्रम जारी है। बीती रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है हालांकि मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे।बदमाश के कब्जे से तमंचा कारतूस, चोरी की बाइक और कैश बरामद हुआ है। बदमाशों की ओर से चली गोली स्वाट प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में जा धंसी। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार के मुताबिक बक्सा, बदलापुर, खुटहन और स्वाट की संयुक्त टीम को रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन शातिर लुटेरे वारदात को अंजाम देने के लिए बदलापुर की ओर जा रहे हैं।









