35.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024

जौनपुर : पुलिस हिरासत से लूट का शातिर आरोपी फरार

जौनपुर : पुलिस हिरासत से लूट का शातिर आरोपी फरार

# पुलिस के हाथ-पांव फूले, दो घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दबोचा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               एक बार फिर से पुलिस की नाकामी की वजह से उसकी गिरफ्त से एक शातिर अपराधी फरार हो गया। पुलिस की गिरफ्त से लूट का अपराधी भागते ही जौनपुर पुलिस के हाथ-पांव फूलने लगे। बुधवार को महराजगंज में गिरफ्तार आरोपी हथकड़ी से अपना हाथ निकाल कर फरार हो गया जो पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । हालांकि दो घंटे बाद पुलिस ने फरार आरोपी को काफी मशक्कत के बाद सवसां गांव से गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, पुलिस लूट के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को मेडिकल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले गई थी। स्वास्थ्य केंद्र में मौका देखकर अपराधी सौरभ सिंह निवासी सवंसा हथकड़ी निकाल कर फरार हो गया। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मौजूद सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। इसमें अपराधी के तेजी से भागने और पीछे-पीछे पुलिसकर्मियों के दौड़ लगाने की पूरी तस्वीर है।

दूसरी ओर आरोपी के भागने की खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग शुरू की मगर फरार अपराथी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की आरोपी अपने गांव की ओर गया है। इस सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और फरार आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान पुलिस पूरे मामले को दबाने में जुटी रही। बता दें कि हाल ही जौनपुर जिले के गौरा बादशाहपुर थाने से इनामी बदमाश चंदन सोनकर हथकड़ी सहित फरार हो गया था तब पुलिस महकमे की काफी किरकिरी हुई थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36792657
Total Visitors
534
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

समाजसेविका के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समाजसेविका के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24x7.                 ...

More Articles Like This