25.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : पुष्टाहार वितरण में धांधली होने का लगाया आरोप

जौनपुर : पुष्टाहार वितरण में धांधली होने का लगाया आरोप

मुंगरा बादशाहपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                पुष्टाहार के वितरण में धांधली होने का आरोप लगाते हुए सरोखनपुर की लाभार्थियों ने सोमवार को गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही मानक के अनुसार पुष्टाहार का वितरण कराने की मांग की।महिलाओं का आरोप है कि पुष्टाहार वितरण केवल कागजों पर किया जा रहा है। महिलाओं ने पोषाहार वितरण करने वाली समूह और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

इसके साथ ही चेतावनी दी कि शीघ्र सरोखनपुर में पात्र महिलाओं में पोषाहार का वितरण नहीं कराया गया तो पुन: कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई माह से बाल पुष्टाहार वितरित नहीं किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार आंगनबाड़ी केंद्र की मुख्य सेविका से की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। प्रदर्शन करने वालों में बसंती, आरती, अमरावती, चांदनी, यमुना, दुर्गा देवी, खुशबू और करिश्मा समेत कई अन्य महिलाएं रहीं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37045542
Total Visitors
501
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This