26.1 C
Delhi
Tuesday, April 23, 2024

जौनपुर : पूर्व मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव का निधन

जौनपुर : पूर्व मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव का निधन

# शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा तांता 

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव का 92 वर्ष की आयु में बुधवार सुबह जज कॉलोनी आवास पर निधन हो गया है। जौनपुर में बाबूजी के नाम से मशहूर ओमप्रकाश श्रीवास्तव का सभी दलों में बहुत सम्मान था। बाबूजी के जीवन का ज्यादातर समय पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी के साथ बिताया था। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके आवास पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी।बाबूजी पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर जी के अनन्य सहयोगी रहे। पूर्व मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव 1974 में जौनपुर सदर विधानसभा से विधायक और 1988 में विधान परिषद सदस्य रहे।

ओम प्रकाश जी ने आचार्य नरेंद्र देव जी के मार्गदर्शन में 1954 से चंद्रशेखर जी के साथ राजनीति में आए। 1991 में सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री रहे। वे जौनपुर कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। लखनऊ से अपने घर पहुंचे उनकी परिजनों ने उनका राम घाट पर अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया है। निधन की सूचना पर नेता प्रतिपक्ष दल राम गोविंद चौधरी व राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व सांसद आरके सिन्हा, कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय, पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री व कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव ने शोक व्यक्त किया है।
वहीं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के भी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष नीलमणि के साथ उनके आवास पर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिसमें प्रमुख रुप से नीलमणि श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, दीपक श्रीवास्तव अंकित श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव सहित तमाम कायस्थ बंधुओं ने पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37074702
Total Visitors
519
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गैस से भरा गुब्बारा फटने से दो युवक झुलसे, हालत गम्भीर 

गैस से भरा गुब्बारा फटने से दो युवक झुलसे, हालत गम्भीर  खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This