19.1 C
Delhi
Monday, November 10, 2025

जौनपुर : प्रदेश में कास्ट क्राइम और करप्शन बीते दिनों की बात- मनीष कपूर

जौनपुर : प्रदेश में कास्ट क्राइम और करप्शन बीते दिनों की बात- मनीष कपूर

# शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में सम्पन्न हुआ प्रबुद्ध सम्मेलन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                भारतीय जनता पार्टी की शाहगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में डॉ एके सिंह के अध्यक्षता में प्रबुद्ध सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश मनीष कपूर उपस्थित रहें।उन्होंने सरकार की उपलब्धियो को गिनाते हुए कहा कि पहले प्रदेश की पहचान क्राइम, कास्ट और करप्शन से होती थी लेकिन अब अयोध्या में श्रीराम मंदिर और दीपावली में लाखों दीपों की रोशनी से होती है। कास्ट क्राइम और करप्शन बीते दिनों की बात हो गई।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो विकास हुआ है उसे प्रदेश को देखने की दृष्टिकोण बदला है। साढ़े 4 साल में प्रदेश माफिया मुक्त हुआ है कानून का राज कायम हुआ है पहले एक समय था कि जब दुकानों व घरों में जनरेटर अनिवार्य था घंटों बिजली कटती थी और जनरेटर गरजते थे, अब 18 से 24 घंटे तक बिजली मिल रही है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है, देश के विकास में उत्तर प्रदेश का बड़ा योगदान है क्योंकि देश का हर पांचवा व्यक्ति उत्तर प्रदेश का है। यह भारत के विकास की शुरुआत है

जब आजादी का 100 वर्ष मनाया जाएगा तो नया भारत समृद्ध भारत का आकार ले चुका होगा।उन्होंने आगे कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का नेतृत्व करता है वह एक व्यक्ति नहीं बल्कि संस्था होता है। बीते सालों में 18 करोड़ सदस्य बनाकर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। देश में सबसे अधिक सांसद, विधायक के साथ ही राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, प्रधानमंत्री मोदी की नए भारत को लेकर जो सोच है उसमें हर महिलाएं की आकांक्षाएं पूरी होगी। हवाई चप्पल पहनकर खेती किसानी करने वाले अन्नदाता भी हवाई जहाज से चलेगा।

इसके लिए जन कल्याणकारी योजनाओं से अंतिम व्यक्ति तक लाभान्वित किया जाएगा।कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानियां ने कहा कि पूरे भारत की भगवान श्रीराम में आस्था है यहां कण-कण में राम हैं आजादी के बाद बनी कांग्रेस सरकार ने श्रीराम के अस्तित्व को नकार दिया कांग्रेस सरकार के दौरान सोनियां गांधी ने रामसेतु को नहीं माना, आजादी के बाद शंकराचार्य की गिरफ्तारी हुई, हिन्दू आंतकवाद जैसा शब्द गढ़ा गया, खुद को हिन्दू कहने व मंदिर जाने में ये शर्म महसूस करते थे यह सब वोट बैंक के कारण होता है

इसी कारण पूर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने व तेरहवीं संस्कार में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनका कोई नेता नहीं गया था।इसके पहले मुख्य अतिथि मनीष कपूर ने पार्टी के जननायक श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारम्भ किया गया, उसके बाद स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रबुद्ध सम्मेलन के विधानसभा संयोजक बेचन सिंह ने की। उक्त अवसर पर, ओम प्रकाश जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, गीता जायसवाल, राणा सिंह, जिला मंत्री अभय राय, अमित सिंह, अरविंद सिंह, डॉ देवी प्रसाद सिंह, मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष गण रामस्वारथ बिन्द, सुनील अग्रहरि, बंशबहादुर पाल, हृदयनारायण शुक्ला, भीम सिंह भोला, महामंत्री चिन्ताहरण शर्मा, डॉ प्रमोद सिंह, डॉ जय प्रकाश दुबे, डॉ तारिक बदरुद्दीन शेख, डॉ तंजीला रहमान, जितेन्द्र उपाध्याय, संजय गिरी, रामजी तिवारी, दीपक मिश्र, विनोद सिंह, रिंकल मिश्र, शिबू सिंह, रोहित सिंह, कान्हा मिश्र, सुशील सोनी, विपुल सिंह, जितेंद मौर्य आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल, तमंचा व बाइक बरामद जौनपुर।  गुलाम साबिर तहलका 24x7               मीरगंज थाना...

More Articles Like This