34 C
Delhi
Tuesday, April 16, 2024

जौनपुर : प्रदेश में पुन: सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता झोक दें पूरी ताकत- महेश चंद

जौनपुर : प्रदेश में पुन: सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता झोक दें पूरी ताकत- महेश चंद

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               तहसील क्षेत्र अंतर्गत काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की फिर से सरकार बनाने के लिये पूरी ताकत झोंक देना होगा। बुधवार को पब्लिक इन्टर कालेज के मैदान पर आयोजित विशाल सदस्यता ग्रहण समारोह को वह बतौर मुख्यअतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने भाजपा का सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। जिन लोगो ने सदस्यता ग्रहण किया है उनको पार्टी में सम्मान मिलेगा। भाजपा सर्व समाज का हित के लिये कार्य करती है। इस अवसर पर समाज सेवी नरेन्द्र प्रताप सिंह अपने भारी समर्थक के साथ भाजपा में शामिल होकर भाजपा का सदस्यता ग्रहण किया तथा डेहरी ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि फरहान अहमद, मुर्की प्रधान मो. सादिक ने भी अपने सैकड़ों समर्थको के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। जिसमें मुस्लिम महिलाएं भी शामिल रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम विलास पाल व संचालन महेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर विधायक दिनेश चौधरी, पूर्व विधायक अशोक सोनकर, राजेश्वरी सिंह, बृजेश सिंह, ध्रुव कुमार सिंह, पथरू सिंह, राम समुझ निषाद, विनय सिंह पूर्व प्रमुख, सर्वेश दीक्षित, गौतम मिश्र, संजय सिंह, संजय पाण्डेय एवं केके सिंह आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम में आयी आशा कार्यकर्तियो को साड़ी का वितरण किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37008472
Total Visitors
311
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

अधिशासी अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अधिशासी अधिकारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या आजमगढ़।  तहलका 24x7               जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के...

More Articles Like This