34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : प्रधान ने जर्जर तार बदलवाने के लिए राज्यमंत्री से किया मांग

जौनपुर : प्रधान ने जर्जर तार बदलवाने के लिए राज्यमंत्री से किया मांग

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत जैगहां गांव की प्रधान ने बाजार के जर्जर हो चुके विद्युत तार बदलवाने और अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगवाने की राज्यमंत्री से मांग किया है। आये दिन तार टूटकर गिरने से लोगों को जान का खतरा बना रहता है।

ग्राम प्रधान सीता देवी ने आवास एवं शहरी नियोजन राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को पत्र के माध्यम अवगत कराया है कि वर्ष 1984 में जैगहां बाजार का विद्युतीकरण हुआ था। 37 वर्ष बाद विद्युत तार पूरी तरह जर्जर हो चुका था। जिससे आये दिन तार टूट कर गिरता रहता है। इससे लोगों लोगों की जान का भय बना रहता है।

बीस वर्ष पहले 2001 में तत्कालीन विधायक बांकेलाल सोनकर ने गांव की जनता की सुविधा के लिए अपने विधायक निधि से 100 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाया था। अब कनेक्शन अधिक होने से भार अधिक बढ़ने पर प्रायः ट्रांसफार्मर जल जाता है। यहां 100 केवी की जगह अब 163 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित करने की आवश्यकता है। ग्रामवासियों की सुविधा के लिए ग्राम प्रधान नया तार और 163 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाने का आग्रह किया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37047431
Total Visitors
565
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This