34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने लिया जायजा

जौनपुर : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने लिया जायजा

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला, सिद्दिकपुर पर मण्डल अध्यक्ष करंजाकला राजकेशर पाल के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन की उपलब्धता, कोविड-19 मेडिसिन किट, बैठने की उचित व्यवस्था, वाटर प्यूरीफायर, वाटर कूलर, कोविड-19 टेस्टिंग किट, शुगर, टीबी टेस्टिंग लैब आदि मूलभूत सुविधा अच्छी तरह काम कर रहे हैं। केंद्र पर मरीज़ों के लिए दो एम्बुलेंस 102, 108 और एक वाहन मेडिकल स्टाफ़ के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं।
केंद्र अधीक्षक डॉ विशाल यादव ने बताया की इस केंद्र से पांच टीमें वैक्सिनेशन के लिये अलग से लगाई गई हैं। वहीं तीन टीमें अलग अलग गांवों में घर-घर जा कर लोगों को वैक्सीन लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि हमारे केंद्र पर वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। आगामी 21 जून से 18 वर्ष के ऊपर के लोगों का वैक्सिनेशन शुरू हो जाएगा।
तत्काल पंजीकरण किया जाएगा और वैक्सीन लगाई जाएगी। पूर्व से पंजीकरण कराने की कोई आवश्यकता नही हैं। हमने सभी गांवों वैक्सिनेशन के प्रोत्साहन के आशा कार्यकर्ता, एनम की टीमें बनाई हैं जो गांवों में जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं। उक्त अवसर पर जिला मंत्री रविन्द्र सिंह राजू दादा, मण्डल उपाध्यक्ष शुभम सिंह, मण्डल महामंत्री प्रशान्त सिंह दीपक आदि उपस्थित रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37046871
Total Visitors
539
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This