31.7 C
Delhi
Tuesday, April 23, 2024

जौनपुर : प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजी जाएंगी पीयू कुलपति

जौनपुर : प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजी जाएंगी पीयू कुलपति

# प्रेमचंद जी की जयंती 31 जुलाई को दिया जाएगा पुरस्कार

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य को भारतीय ‌नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम नार्वे एवं द्विभाषीय पत्रिका स्टाइल दर्पण द्वारा प्रेमचंद जयंती के अवसर पर 31जुलाई को अंतरराष्ट्रीय प्रेमचन्द सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान कथा, आलोचना, व्यंग्य, रंगमंच, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट अवदान के लिए दिया जाता है। यह सम्मान उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजेंद्र कुमार तिवारी और ओस्लो नार्वे में भारत के राजदूत डॉ. बी भाला भास्कर और थूरस्ताइन विंगेर और संस्था के अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष साहित्यकार सुरेशचंद्र शुक्ल शरद आलोक देंगे।

यह पुरस्कार पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति के अतिरिक्त प्रोफेसर शैलेन्द्र कुमार शर्मा, कामता कमलेश, डॉ मिथिलेश दीक्षित, डॉक्टर कामराज सिंधु को भी दिया जाएगा। इन साहित्यकारों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्य में योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है। ‌यह पुरस्कार अलंकरण समारोह डिजिटल प्लेटफार्म पर 31 जुलाई को शाम पांच बजे से शुरू होगा। यह सम्मान ओस्लो, नॉर्वे की संस्था भारतीय- नार्वेजीय सूचना एवं सांस्कृतिक फोरम द्वारा दिया गया है। इसके पूर्व में भी कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य को समाज सेवा और विश्व शांति साहित्य सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2020 मिला है। कुलपति को प्रेमचंद पुरस्कार दिए जाने पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37070665
Total Visitors
328
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कैबिनेट मंत्री के साथ मारपीट, नाक पर गहरे जख्म के निशान 

कैबिनेट मंत्री के साथ मारपीट, नाक पर गहरे जख्म के निशान  # वैवाहिक समारोह में नाराज लोगों ने कर दिया...

More Articles Like This