24.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : प्लास्टिक उन्मूलन द्वारा ही पर्यावरण संरक्षण संभव – डॉ ब्रजेंन्द्र सिंह

जौनपुर : प्लास्टिक उन्मूलन द्वारा ही पर्यावरण संरक्षण संभव – डॉ ब्रजेंन्द्र सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                   सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के पांचों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में प्लास्टिक उन्मूलन अभियान का शुभारंभ किया गया जिसमें महाविद्यालय के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बृजेंद्र सिंह ने किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ब्रजेंन्द्र सिंह ने कहा कि आज प्लास्टिक हमारे जीवन के लिए खतरा बना हुआ है प्लास्टिक उन्मूलन द्वारा ही हम अपने जीवन की रक्षा कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राम मोहन अस्थाना ने किया तथा आभार कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुमताज अहमद असांरी ने किया। तत्पश्चात एक रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रैली अपने निर्धारित मार्ग पर चलते हुए रास्तों में बिखरे हुए प्लास्टिक एवं पॉलीथिन को स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा थैले में एकत्र किया गया। रैली बदलापुर बाजार का भ्रमण करते हुए चंदन शहीद मार्ग व सब्जी मंडी पहुंच कर लोगों को पॉलिथीन न प्रयोग करने हेतु जागरूक किया तथा खेलों में लगभग 10- 12 किलो प्लास्टिक को एकत्र किया गया तथा रैली महाविद्यालय परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गई। रैली में स्वयंसेविका खुशबू, रिया, साक्षी, शिवांगी, अंशिका, ज्योति व काजल तथा स्वयंसेवक प्रियांशु, आयुष, आलोक, सरगम, अभिषेक आदि स्वयंसेवक तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ जोरावर सिंह, डॉ महेंद्र सिंह, डॉ पवन सिंह, डॉ डीके पटेल डॉ रोहित सिंह उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37090868
Total Visitors
468
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This