31.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी कर रही प्रधानाध्यापिका की सेवा समाप्त

जौनपुर : फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी कर रही प्रधानाध्यापिका की सेवा समाप्त

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी कर रही प्राथमिक विद्यालय भुआलपट्टी की प्रधानाध्यापिका साधना मिश्रा की सेवा मंगलवार को समाप्त कर दी गई। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने यह कार्रवाई वित्त एवं लेखाधिकारी नंदराम कुरील की जांच रिपोर्ट के आधार पर की है। जांच में साधना मिश्रा के शैक्षिक प्रमाण पत्र और पैन कार्ड समेत अन्य अभिलेखों में खामियां पाई गई हैं।
शाहजहांपुर जिले के उदयपुर कटैया निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी समेत अन्य उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि जौनपुर के सिरकोनी विकासखंड में स्थित प्राथमिक विद्यालय भुआलापट्टी में तैनात प्रधानाध्यापिका साधना मिश्रा ने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों और अभिलेखों के सहारे नौकरी हासिल की है। इस शिकायत पर वित्त एवं लेखाधिकारी को जांच सौंपी गई।
जांच अधिकारी ने पाया कि साधना मिश्रा निवासी भारतीय नगर गोपालगंज थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर एवं प्राथमिक विद्यालय भुआलापट्टी की प्रधानाध्यापिका ने दो पैन कार्ड बनवा रखे हैं। दोनों पैन कार्ड पर उनकी जन्मतिथि भी अलग-अलग है। उनके हाईस्कूल के अंकपत्र और सनद में भी जन्मतिथि अलग-अलग है। वित्त एवं लेखाधिकारी की जांच रिपोर्ट के बाद बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने साधना मिश्रा की सेवा समाप्त कर दी है। बीएसए ने बताया कि अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37098733
Total Visitors
859
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This