25.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : फोटो जर्नलिस्ट को पितृशोक, पत्रकार जगत एवं चित्रांश परिवार में शोक की लहर

जौनपुर : फोटो जर्नलिस्ट को पितृशोक, पत्रकार जगत एवं चित्रांश परिवार में शोक की लहर

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                   हिंदुस्तान टाइम्स के फोटो जर्नलिस्ट आशीष श्रीवास्तव पोलू के पिता कृष्णा स्टूडियो के अधिष्ठाता हरीश चंद्र श्रीवास्तव का आज सुबह 8.30 बजे हृदयगति रुकने से निधन हो गया। शोक समाचार सुनते ही पत्रकार जगत समेत कायस्थ महासभा में शोक की लहर दौड़ गयी।
जौनपुर इलेक्ट्रानिक मीडिया संघ के पूर्व अध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक ने शोकसभा व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. हरीश चंद्र श्रीवास्तव जी छायाकार जगत के एक सशक्त हस्ताक्षर थे जिन्होंने फोटोग्राफरों के लिए कई आयाम स्थापित किया था। वहीं कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव एंव जिला महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया ने संयुक्त रूप से कहा कि बाबू जी के निधन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के समस्त पदाधिकारी शोक व्यक्त करते हैं ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करें।
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव रवि, अखिलेश सिंह, अजीत सिंह, दीपक सिंह, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक जिला संगठन सचिव, अनीश श्रीवास्तव युवा जिला उपाध्यक्ष समेत तमाम पत्रकार व चित्रांश परिवार के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36796089
Total Visitors
529
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This