31.1 C
Delhi
Thursday, March 28, 2024

जौनपुर : बच्चों के विवाद में युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

जौनपुर : बच्चों के विवाद में युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
             बुधवार की देर शाम नगर के एराकियाना मुहल्ले में बच्चों को लेकर हुए विवाद में युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के लिए राजकीय पुरूष चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।नगर के एराकियाना मुहल्ला निवासी मो. सलीम (18) पुत्र साबान बुधवार की देर शाम करीब सात बजे दो बच्चों के विवाद में बीच बचाव कर रहा था।

इसी बीच एक दुकानदार पहुंचा और सलीम को चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल करते हुए भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए पुरूष चिकित्सालय लाए। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुटी है। मामले में प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजन द्वारा तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36793387
Total Visitors
573
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सेमिनार संपन्न 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर सेमिनार संपन्न  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7                       ...

More Articles Like This