35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : बड़ागांव सदरे हुसैनी मिशन ने पेश की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल

जौनपुर : बड़ागांव सदरे हुसैनी मिशन ने पेश की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
             क्षेत्र के बड़ागांव में गुरुवार को भरत मिलाप मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पूरी रात जलपान की व्यवस्था कर सदरे हुसैनी मिशन के नेतृत्व में मुस्लिम युवाओं ने आपसी भाईचारे की एक बेहतरीन मिसाल पेश की। बड़ागांव भरत-मिलाप एंव देखने आए लोगों ने यह एकता और भाईचारा देखकर भूरि भूरि प्रशंसा की।

भरत मिलाप लॉग देखने के लिए लोग दूर-दराज से रात को आते हैं जिनके कारण काफी असुविधा होती थी जिसको देखते हुए उनके सहुलियत के लिए पूरी रात चाय और नाश्ते का आयोजन चलता रहा। मेले में फ्री मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया था जिसमें पूरी रात डॉक्टर उपस्थित रहकर हर जरूरतमंद को दवाएं वितरित कर रहे थे। जलपान कैम्प की जिम्मेदारी निभा रहे वारिस टेंट हाउस के संचालक वारिस हाशमी, फैजान अहमद, जफर अब्बास, बच्झन खान, शमीम हैदर, सपा के युवा नेता फहमी आदि लोगों ने पूरी रात श्रद्धालुओं की सेवा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37096728
Total Visitors
574
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This