26.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : बदमाशों ने शिक्षक परिवार पर किया जानलेवा हमला, शिक्षिका घायल

जौनपुर : बदमाशों ने शिक्षक परिवार पर किया जानलेवा हमला, शिक्षिका घायल

# हमले में शिक्षक की कार क्षतिग्रस्त, बाल- बाल बचे लोग

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              निर्माणाधीन लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर रविवार की रात लाईन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलपुर केवटान गांव के समीप कार से जा रहे दो शिक्षक परिवार पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक शिक्षिका के सिर में पत्थर लगा जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गई। शिक्षक की कार का शीशा भी टूट गया। देर रात जिला अस्पताल पर इलाज हुआ। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह व सन्तोष सिंह बघेल अपने परिवार के साथ सिकरारा थाना क्षेत्र के खानापट्टी गांव निवासी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के घर पर आयोजित श्रीराम चरितमानस मानस पाठ में शामिल होने परिवार के साथ गए थे।

रात में भोजन करने के बाद वो कार से ही वापस शहर आ रहे थे कि निर्माणधीन लखनऊ- वाराणसी राजमार्ग पर फूलपुर केवटान बस्ती के पास पहुंचे ही थे कि वहां पहले से ही खड़े कुछ लोग हाथ मे ईट- पत्थर व लाठी- डंडा लेकर जबरन कार रोकने की कोशिश की गई। कार न रोकने पर उन्होंने ईट- पत्थर मारना शुरू कर दिया। हमले में शिक्षक नेता अश्विनी सिंह की पत्नी शिक्षिका नीतू सिंह के सिर में एक पत्थर लगा जिससे वो लहूलुहान हो गई। भयजदा शिक्षक परिवार की मानें तो वे जान बचाने के लिए जोर- जोर से आवाज दे रहे थे। वो भागते रहे बदमाश उन पर ईंट- पत्थर से हमला करते रहे। किसी तरह से वो लोग जान बचाकर वहां से निकले।

कार में शिक्षक नेता सन्तोष सिंह सिंह बघेल की पत्नी शिक्षिका ज्योति सिंह व उनके दो बच्चे अभि और शुभि बैठे थे। हमले में कार का शीशा टूट भी टूट गया। कुछ दूरी जाने पर उन लोगो ने सूचना 112 नम्बर पुलिस को दिया। घने कोहरे में जान बचाने के लिए भयजदा शिक्षक परिवार को अचानक एक स्कूल बस मिला। उसी के सहारे वो वहां से शहर में पहुंचे। घायल शिक्षिका को इलाज हेतु रात में ही जिला अस्पताल भेजा गया।

सोमवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने पुलिस अधीक्षक को सूचना दी। साथ ही संगठन के अन्य सदस्यों के साथ लाइन बाजार थाना पर जाकर अश्विनी सिंह द्वारा तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराकर थानाध्यक्ष से मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग किया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि उक्त मार्ग पर पिकेट ड्यूटी भी बढ़ा दी जाएगी।  

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37036535
Total Visitors
463
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This