29.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : बरजी ग्रामसभा वासियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

जौनपुर : बरजी ग्रामसभा वासियों ने ब्लॉक मुख्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

# नाली न होने से ग्रामवासियों को सता रहा है संक्रामक बीमारियों की खतरा

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के ब्लॉक प्रमुख जब से ब्लॉक प्रमुखी का ऐतिहासिक जीतकर विकास की हर सम्भव गंगा बहाने की कोशिश कर रहे है जिसकी चहुंओर चर्चा भी है लेकिन इसी ब्लॉक का एक गांव ऐसा है जो विकास और नाली निर्माण की राह देख रहा है। इसकी कई बार ग्रामीणों जिम्मेदार लोगों से शिकायत भी किया लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकला अंत में बदलते मौसम में बीमारियों के आलम के बीच भय सता रहा है। ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह एक जुट होकर ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नाली निर्माण करने की मांग किया है।आपको बता दें कि उक्त विकास खण्ड के ग्राम सभा बरजी में नाली की समस्या दस सालों से बनी हुई है। लोगों घर का पानी खुले में बहाने के लिए विवश है।जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है और ग्रामीण भयभीत है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह एक सोंधी ब्लॉक मुख्यालय पर हाथ उठाकर प्रदर्शन कर रोष जताया है। आक्रोशित ग्रामीण ने बताया कि नाली निर्माण को लेकर कई बार ब्लॉक का चक्कर काट चुके है। अभी तक किसी जिम्मेदार के कान में जू तक नहीं रेंगा है। हम सभी लोग खुले में घरों का पानी बहाने के किये विवश है। जिससे आने जानें भी दिक्कत होती है।एक तरफ सरकार विकास की गंगा बहा रही है दूसरी तरह जिम्मेदार हवा- हवाई फायरिंग कर रहे है। दूषित पानी होने के कारण गंध वासियों को खतरनाक बीमारी का भय हमेशा सता रहा है। वही गांव के छोटे- छोटे बच्चों को खेलने को लेकर महिलाएं भी डरी हुई है। इस दौरान मिसबाहुद्दीन, उस्मान गनी, अशोक कुमार गौतम, साहेब लाल गौतम, नज़रूद्दीन, शीला देवी, आशा देवी, चन्द्रावती देवी, इन्द्रावती देवी, शीतला देवी, सुनीता देवी, लाल मोहम्मद, हरिलाल गौतम, मो हसनैन, वसीम, खुर्शीद आदि लोग प्रदर्शन में शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36803486
Total Visitors
742
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This