26.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : बालक के साथ अप्राकृतिक सम्बंध बनाने वाला दुराचारी गिरफ्तार

जौनपुर : बालक के साथ अप्राकृतिक सम्बंध बनाने वाला दुराचारी गिरफ्तार

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में छह वर्षीय बालक के साथ पड़ोसी किशोर ने अपने घर बुलाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। रोते बिलखते घर पहुंचे बालक ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपित किशोर को हिरासत में लिया।

गुरुवार की दोपहर बालक घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान उसके पड़ोसी 17 वर्षीय किशोर ने उसे बहला फुसलाकर अपने घर में बुला लिया। जहां उसे धमकाते हुए उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। वहां से रोते हुए बालक घर पहुंचकर परिजनों को आप-बीती बताई तो लोगों के होश उड़ गये। पीड़ित बालक के पिता ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है आरोपी नाबालिग है इसलिए उसे बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37036766
Total Visitors
497
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This