32.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : बिजली गुल, आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास में जूझते रहे एसडीएम

जौनपुर : बिजली गुल, आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास में जूझते रहे एसडीएम

# बीती रात दस बजे से आक्रोशित विद्युत कर्मियों ने किया नगर में अंधेरा, देर रात तक नहीं आई बिजली  

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
             विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर जारी कर्मचारियों की हड़ताल के कारण दो दिन से पूरा क्षेत्र अंधकार में डूबा हुआ है। गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या से क्षेत्र में त्राहिमाम की स्थिति है।
शुक्रवार की रात दस बजे से पूरी तरह हुई बिजली कटौती से जहां छात्रों की पढ़ाई में समस्या हो रही है वहीं इस भीषण गर्मी में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं त्रस्त हैं। पेयजल की भीषण समस्या झेलने को लोग विवश हो रहे हैं। बिजली कटौती को लेकर उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार विद्युत उप केंद्र पर पहुंचकर सप्लाई सुचारू कराने के प्रयास में जुटे रहे।
विद्युत पारेषण और वितरण विभाग के एक्सईएन से मिलकर उप जिलाधिकारी ने विद्युत आपूर्ति सुचारू करने का निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता राम नरेश ने बताया कि मुख्य केबल ब्लास्ट करने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। नई केबल जिला मुख्यालय से आने के बाद ही सप्लाई दुरुस्त हो सकती है। केबल लाने के लिए कर्मचारी को जौनपुर भेजा गया है। फ़िलहाल सुबह 10 बजे से सायं तक उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार विद्युत उप केंद्र पर बैठे रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37092906
Total Visitors
538
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This