27.8 C
Delhi
Wednesday, April 17, 2024

जौनपुर : बिना मास्क और हेलमेट के वाहन चालकों पर पुलिस सख्त, काटे चालान

जौनपुर : बिना मास्क और हेलमेट के वाहन चालकों पर पुलिस सख्त, काटे चालान

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             वीकेंड लॉकडाउन में बिना मास्क और हेलमेट के फर्राटा भर रहे वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस ने रविवार को जांच अभियान चलाया। ऐसे लापरवाह लोगों पर सख्ती करते हुए पुलिस ने 22 वाहनों का ई-चालान किया और बिना मास्क लगाए लगाने वालों से तीन हजार रुपए जुर्माना वसूल किया।

प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के निर्देश पर कस्बा इंचार्ज एसआई हरिशंकर यादव ने खेतासराय चौराहा पर वाहनों की जांच शुरू की। जांच शुरु होते ही बिना मास्क व हेलमेट लगाए वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर कुछ बाइक चालकों ने चौराहे से होकर आने-जाने के बजाय दूसरा रास्ता पकड़ लिया। शाम तक चले अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन में 22 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। जबकि बिना मास्क लगाए फर्राटा भरने वालों से तीन हजार रुपए जुर्माने के तौर पर वसूला गया। इस दौरान संदिग्ध वाहन चालकों की तलाशी भी ली गई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37012190
Total Visitors
443
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या

पूर्व सांसद के गनर रहे अनीस खान की हत्या  जौनपुर।  सौरभ आर्य  तहलका 24x7            पूर्व सांसद धनंजय सिंह...

More Articles Like This