36.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : बूथ की मजबूती से ही विधानसभा में जीत सुनिश्चित होगी- सिद्धार्थ सिंह

जौनपुर : बूथ की मजबूती से ही विधानसभा में जीत सुनिश्चित होगी- सिद्धार्थ सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद आजम खान का जन्मदिन पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार ने नौजवानों को ठगा है देश के एकता अखंडता को खत्म करना चाहती है।

आज जिस तरह बेरोजगारी है ऐसा कभी किसी सरकार भी नहीं देखा गया आज हत्या तो इस तरह हो रही है लेकिन हत्यारे आराम से घूम रहे हैं देश के संविधान मे भारतीय जनता पार्टी को विश्वास नहीं है। भाजपा सिर्फ ठोको नीति पर काम कर रही है उत्तर प्रदेश सरकार में एक भी कोई ऐसा विकास का काम नहीं किया है जो भाजपा की सरकार बता सके। अखिलेश यादव के कामों का लगातार योगी आदित्यनाथ फीता काट रहे हैं लेकिन जनता अब जागरूक हो गई है भाजपा सरकार के एक एक जुल्म का बदला लेने के लिए तैयार है।
2022 के चुनाव समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी है तो नौजवान साथियों अपने बूथ पर लग जाइए और वोट बनवाएं और बूथ जिताएं 2022 के चुनाव मे जनमानस अखिलेश यादव वोट देने के लिए समाजवादी पार्टी सरकार बनाने के लिए तैयार बैठी है वह आप सिर्फ चुनाव का इंतजार कर रही है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में किसान, नौजवान, व्यापारी सारे लोग परेशान हैं और आज आजम साहब के जन्मदिन के अवसर पर हम लोग यह संकल्प लें कि जो उत्तर प्रदेश में जो जालिम सरकार है उसको इस प्रदेश से उखाड़ फेंकने के लिए हम लोग घर-घर गांव-गांव जाकर इस निकम्मी जालिम सरकार की काले कारनामों को जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे। इनका पाखंडी सरकार को जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच बताने का काम करेंगे।

बैठक मे मुख्य रूप से पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, श्रद्धा यादव, डॉ अवध नाथ पाल, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, श्याम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, शकील अहमद, इस्तकबाल कुरेशी, शेखू खाँ, श्रवण जायसवाल, पूनम मौर्या, दीपचंद राम, शिवजीत यादव, भानूप्रताप मौर्या, रजनीश मिश्रा, अरशद कुरैशी, अनवारुल हक, लाल मोहम्मद रायनी, रवि राझा, राजवीर यादव, दीपक गोस्वामी, समर बहादूर यादव, श्याम नरायण बिन्द, रमेश साहनी, आरिफ हबीब, अलमाश सिद्दीकी, मनोज मौर्या, संजीव साहू आदि लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37093838
Total Visitors
526
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This