27.8 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : बूथ जीतने वाला ही होता है सबसे बड़ा नेता- स्वामी भानू

जौनपुर : बूथ जीतने वाला ही होता है सबसे बड़ा नेता- स्वामी भानू

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक में प्रदेश कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी जिसमें समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष डां अवध नाथ पाल ,प्रदेश सचिव योगेंद्र यादव व युवजन सभा प्रदेश सचिव आर बी यादव व दीपक गोस्वामी व छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रजनीश मिश्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने किया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी जौनपुर स्वामी भानु प्रताप ने कहा बूथ जीतने वाला ही सबसे बड़ा नेता होता है और सरकार बनने पर सबसे मजबूत बूथ अध्यक्ष ही रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का यही फरमान लेकर मै बूथों पर समीक्षा कर रहा हूं उन्होंने कहा हर विधानसभा का प्रत्याशी सिर्फ अखिलेश यादव ही हैं और उनका चुनाव चिन्ह साईकिल है इसी तर्ज पर आप लोग अपने बूथों पर वोट बढ़ाने में लग जाएं। वोट से ही चुनाव जीता जाता है और भाजपा सरकार ने समाजवादी विचारधारा के वोटों को कटवाने मे पूरी सरकारी तंत्र लगा दिया है इसलिए आप लोग वोट बढ़ाने पर पूरा जोर लगा दीजिए।

कार्यकर्ता पूर्ण रूप से अनुशासन में रहकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम करें। जो भी बूथ अध्यक्षों की भावना हमें पता चलेंगी वो सारी जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचाने का काम करूंगा। बैठक मे मल्हनी विधायक लकी यादव, पूर्व सांसद तुफानी सरोज, पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, अरशद खान, पूर्व अध्यक्ष राज बहादुर यादव, यशवंता यादव डॉ जितेंद्र यादव उपाध्यक्ष, श्याम बहादुर पाल, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, श्रवण जायसवाल, शकील अहमद, रुक्शार अहमद, राकेश मौर्या, पूनम मौर्या, जयहिंद यादव, डॉ शरफराज, शिवजीत यादव, रेयाज आलम, दीपचंद राम, लाल मोहम्मद रायनी, अनवारुल हक गुड्डू, राकेश अहिर, आरीफ हबीब, शेखू खान, नीरज यादव, गामा सोनकर, मजहर आसिफ आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37088480
Total Visitors
364
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This