26.7 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : बूथ प्रबंधन जितना अच्छा, प्रदर्शन उतना बढ़िया- महेश चंद श्रीवास्तव

जौनपुर : बूथ प्रबंधन जितना अच्छा, प्रदर्शन उतना बढ़िया- महेश चंद श्रीवास्तव

# रक्षामंत्री राजनाथ कल देंगे बूथ अध्यक्षों को बूथ जीतने के टिप्स

# मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित केंद्रीय मंत्री होंगे शामिल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                विधानसभा चुनाव के लिए बूथों पर मोर्चा सजाने के लिए बूथों की कमान संभालने वाले बूथ अध्यक्षों को रण-कौशल सिखाने के लिए भाजपा के आला नेता मैदान में उतर गए है और इस अभियान की शुरुआत भी हो चुकी है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि बूथ प्रबंधन जितना अच्छा होगा उतना बढ़िया प्रदर्शन भी होगा।भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए बूथों को मजबूत करने के लिए भाजपा ने सांगठनिक दृष्टि से प्रदेश के सभी 6 क्षेत्रों में बूथ सम्मेलन का आयोजन किया है पार्टी के शिखर से अंतिम छोर तक सीधा संवाद स्थापित करने की दृष्टि से प्रदेश के अलग अलग क्षेत्रों में आयोजित इन सम्मेलनों में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भाग लेंगे।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर पांच दिनों से निरंतर जौनपुर में प्रवास कर रहे क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि काशी क्षेत्र के 16 जिलों के बूथ अध्यक्षो का सम्मेलन आगामी 27 नवम्बर को जौनपुर के टीडी कॉलेज में आयोजित किया गया है इस सम्मेलन को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर रक्षा मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था व प्रोटोकॉल के मुताबिक सारी व्यवस्था की जा रही है। इतना ही नही सम्मेलन में भाग लेने वाले अपेक्षित लोगो को प्रवेशिका भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयीं है, सम्मेलन में काशी क्षेत्र के सभी 29500 बूथों के बूथ अध्यक्ष भाग लेंगे।
क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि काशी क्षेत्र के सभी 16 जिलों के बूथ अध्यक्षो को 27 नवम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे तक सम्मेलन स्थल पर पहुँचने का आवाहन किया गया है। क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव के अनुसार सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, डॉ महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश के सहप्रभारी सुनील ओझा, सांसद व प्रदेश की चुनाव सहप्रभारी सरोज पांडेय, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल आदि मुख्य रूप से भाग लेंगे। क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव के अनुसार सम्मेलन में काशी क्षेत्र में आने वाले सभी राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री भाग लेंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37036307
Total Visitors
430
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This