27.8 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जौनपुर : बूथ सम्पर्क अभियान के तहत भाजपाईयों ने किया जन-जन से सम्पर्क, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

जौनपुर : बूथ सम्पर्क अभियान के तहत भाजपाईयों ने किया जन-जन से सम्पर्क, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 भारतीय जनता पार्टी ने बूथ सम्पर्क अभियान के तहत आज जिले के अधिकतर बूथों पर सम्पर्क व संवाद के जरिए भाजपा की प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजपा के नेता ने जनसम्पर्क किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व निर्णयों के साथ दो दिवसीय बूथ सम्पर्क अभियान के तहत लोक दरबार में भाजपा के कार्यकर्ता पहुंच रहे है। इसके अंर्तगत आज सूक्खीपुर में पूर्व प्रदेश महामंत्री एव विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने बूथ पर जाकर घर घर सम्पर्क किया और केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के उपलब्धियों को जन जन को बताया।

 

उनके साथ मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानियां, सुरेश गुप्ता, विकास शर्मा, रामसूरत मौर्य आदि उपस्थित रहे। जौनपुर नगर दक्षिणी मण्डल के वाज़िदपुर शक्ति केन्द्र के बूथ संख्या 401, 402, 404, 397, 396, पर राजू दादा और मण्डल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में बूथ सम्पर्क अभियान के तहत प्रदेश सरकार के विकास कार्य को मण्डल उपाध्यक्ष जय विजय सोनकर, शक्ति केंद्र संयोजक जटाशंकर त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष गण प्रमोद सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, शिवकमल मौर्या, अभिषेक जायसवाल, रामस्वरूप उपाध्याय, रागिनी सिंह एवं रमेश शर्मा, युवा कार्यकर्ता आरएन सिंह सोलंकी के साथ घर-घर सम्पर्क कर बताया और सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया।

 

मियांपुर और हुसैनाबाद में जिला कार्यसमिति सदस्य विनीत शुक्ला और विपिन द्विवेदी के अगुवाई में बूथ पर जाकर घर घर पत्रक बांटे और सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सबको बताये। इसी तरह शाहगंज में बूथ 186, 187, 188 ग्राम ताखा पश्चिम में मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में विकास पुस्तिका एवं बुकलेट पत्रक का वितरण किया एवं सरकार की जन हितकारी योजनाओं के बारे में जनता जनार्दन को अवगत कराया। इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष अवधेश मौर्य, बूथ अध्यक्ष सच्चिदानंद, शक्ति केंद्र प्रमुख विजय, महामंत्री चिन्ताहरण शर्मा बूथ अध्यक्ष संजय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Mar 26, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37035604
Total Visitors
352
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से लोन लेने का आरोपी गिरफ्तार पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7               फाइनेन्स कम्पनी में...

More Articles Like This