36.7 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : बृजनाथ जायसवाल चुने गए जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष

जौनपुर : बृजनाथ जायसवाल चुने गए जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                कोरोना पर पूरी तरह नियंत्रण के बाद सरकार ने नवरात्रि के मौके पर दुर्गा पंडाल लगाए जाने और रामलीला का मंच सजाने की अनुमति देने का फैसला किया है। इसके लिए आयोजकों को स्थानीय स्तर पर अनुमति लेनी होगी। जहां पर आगामी त्योहारों को देखते हुए जारी गाइडलाइन का कड़ाई के साथ पालन कराया जाएगा।वहीं कस्बा में लगने वाले दर्जनों पंडालों के पदाधिकारी व सदस्य पंडाल सजाने का विचार- विमर्श करने में जुट गए है। पंडाल व रामलीला का मंच सजाने से पहले अनुमति लेना जरूरी है।

कस्बा के पुरानी बाजार रोड स्थित गोलाबाजार के पास सजने प्रसिद्ध जय माँ विंध्यवासिनी दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारी व सदस्य शुक्रवार की देर शाम एक बैठक कर पंडाल सजाने को लेकर चर्चा किया गया। पंडाल में बैठक से पूर्व उक्त महासमिति के बृजनाथ जायसवाल सर्वसम्मत से अध्यक्ष बनाएं गए। बैठक में पंडाल सजाने को लेकर चर्चा की गई। जिसमें प्रमुखता से कोरोना महामारी को देखते हुए गाइडलाइन को कड़ाई से पालन करने पर जोर दिया गया। इसके लिए पंडाल पर विधिवत सेनेटाइजर, मास्क आदि का व्यवस्था किया जाएगा। पंडाल देखने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को दो ग़ज़ की दूरी बनाये रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इसके लिए महासमिति के पदाधिकारी व सदस्य को पहले से रणनीति बनाकर प्रबंध किया जा रहा है। ताकि पंडाल पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्र न हो सके। इस दौरान मुख्य रूप से रोहित कुमार यादव, दीपक सोनी, सन्दीप साहू, शीतला प्रसाद चौधरी, प्रिंस कुमार गुप्ता, ऋतु राज चौधरी, आशीष गुप्ता, हिमांशु बरनवाल व अमित जायसवाल उपस्थित रहे। अंत में सभासद मनीष कुमार ने आंगतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37093326
Total Visitors
554
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या 

गांवों में पहुंची श्रीकला धनंजय जानी लोगों की समस्या  # कहा क्षेत्र का विकास ही पहली प्राथमिकता, अग्नि पीड़ितों से...

More Articles Like This