22.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : बेटियों के विवाह की उम्र सीमा बढ़ाए जाना एक बेहतरीन फैसला- उर्वशी सिंह

जौनपुर : बेटियों के विवाह की उम्र सीमा बढ़ाए जाना एक बेहतरीन फैसला- उर्वशी सिंह

# बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एंव महिला सशक्तिकरण अभियान को मिलेगी मजबूती

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                         केंद्र सरकार द्वारा लड़कियों के विवाह की उम्र की सीमा 18 से 21 वर्ष करने के प्रस्ताव को पारित करने पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान की संयोजक उर्वशी सिंह ने स्वागत किया है। उन्होंने इस प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति खुशी जताते हुए कहा कि जीवन में बड़ा लक्ष्य हासिल करने में मदद करने के लिए महिला सशक्तिकरण में मदद के प्रति यह एक ऐतिहासिक फैसला है।
उर्वशी सिंह ने कहा कि नए प्रस्ताव से महिलाओं को और मजबूती मिलेगी तथा विवाह के बारे में खुद निर्णय लेने के अपने अधिकार को वे और परिपक्व सोच के साथ रख सकेगी। 21 वर्ष की उम्र से पहले लड़कियों का विवाह नहीं करने देने से उन्हें अपनी पढ़ाई-लिखाई और कैरियर बनाने का और अवसर मिल सकेगा। अभी तक पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों के 18 वर्ष का होते ही विवाह कर दिया जाता था। इससे उन्हें आगे बढ़ने का कम अवसर मिल पाता था। मोदीजी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के साथ इस फैसले से महिलाओं और बच्चियों के अंदर एक आत्मविश्वास आयेगा और खुद का निर्णय लेने का फैसला भी वह आत्मनिर्भर होकर ले सकेंगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36797572
Total Visitors
571
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This