34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : बेमानी साबित हो रहा सड़क सुरक्षा अभियान

जौनपुर : बेमानी साबित हो रहा सड़क सुरक्षा अभियान

# लोगों की लापरवाही बन रही है परेशानियों का सबब

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                जिले में सड़क सुरक्षा अभियान बेमानी साबित हो रहा है। लोग यातायात नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे हैं जिसके चलते लोग आए दिन दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे है। उधर, सब कुछ जानकर भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं।
बताते चलें कि जिले में इस समय में पांच लाख 25 हजार दो पहिया और 42 हजार 918 चार पहिया वाहन हैं। इनके अलावा करीब छह हजार तीन पहिया वाहन हैं। तमाम लोग यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाते दिख जाएंगे। दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सड़क सुरक्षा अभियान चलाए जा रहा है। इसके तहत जगह-जगह शिविर का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है साथ ही लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई जा रही है, लेकिन इसका सड़कों पर खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। तमाम लोग बगैर सीट बेल्ट लगाए चार बहिया और बगैर हेलमेट के दो पहिया वाहन धड़ल्ले से सड़कों पर दौड़ा रहे हैं। चौराहों पर लगे ट्रैफिक लाइट आदि की भी तमाम लोग अनदेखी कर रहे हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला का कहना है कि जांच के दौरान अगर नाबालिग वाहन चलाते मिलते हैं तो उसके डांटने के साथ ही उनके अभिभावकों को नाबालिग को वाहन चलाने के लिए नहीं देने को निर्देशित किया जाता है। साथ ही बिना डीएल वाहन चलाने पर चालान भी किया जाता है। उधर, एआरटीओ एसपी सिंह का कहना है कि समय- समय पर अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाता है। नाबालिगों के वाहन चलाने पर रोक के लिए यातायात पुलिस जांच करके कार्रवाई करती है।
सम्भागीय परिवहन विभाग एंव यातायात पुलिस की इतनी मशक्कत के बाद भी लोग अभी भी जागरूक नहीं हो रहे हैं और धड़ल्ले से यातायात नियमों की अनदेखी कर गाड़ियां सरपट दौड़ा रहे हैं और जो परेशानियों का सबब बन रहा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37047264
Total Visitors
562
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This