35.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : बैंक मित्र से लूट का प्रयास करने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर : बैंक मित्र से लूट का प्रयास करने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               पुलिस ने बैंक मित्र से लूट का प्रयास करने वाले दो वांछित आरोपितों को भुड़कुड़हां मोड़ से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे वह हमराह उप निरीक्षक शान मोहम्मद खान, हेड कांस्टेबल गुलाब चन्द गिरी, कांस्टेबल सुनील कुमार यादव और सतीश कुमार के साथ भुड़कुड़हां मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे।पुलिस को मुखबिर से दोनों आरोपितों के आने की सूचना मिली।

पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पता क्रमशः सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहां गांव निवासी विकास बिन्द उर्फ गामा पुत्र फूलचन्द्र और अमित बिन्द पुत्र तेजू बिन्द बताया। तीन दिन पहले बुधवार की शाम भुड़कुड़हां निवासी बैंक मित्र राजेंद्र प्रजापति उर्फ छट्ठू के साथ नोनारी गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। भुक्तभोगी का कहना था कि शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो अपनी बाइक छोड़कर दोनों बदमाश उसका बैग छीनकर फरार हो गए। घटनास्थल से कुछ दूरी पर बैग खाली मिला। बैग में डेढ़ लाख रुपए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को घटना की जानकारी ली तो लूट होना संदेहास्पद लगा। पुलिस की जांच में रुपए की लूट का मामला गलत साबित हुआ। रुपए लूटने में बदमाश असफल रहे थे। लूट का प्रयास करने वाले दोनों आरोपितों की पुलिस तलाश कर रही थी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37049457
Total Visitors
493
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This