29 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का मनाया गया वार्षिकोत्सव

जौनपुर : ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का मनाया गया वार्षिकोत्सव

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत गोरारी स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा का छठवां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को केक काटकर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। राजयोग द्वारा स्वर्णिम भारत की स्थापना के उद्देश्य के साथ वक्ताओं ने चिंतन मनन किया। इस मौके पर महाभोग का वितरण किया गया।
रायपुर छत्तीसगढ़ से पधारी राजयोगिनी पीके रश्मि दीदी ने दीप प्रज्वलित कर आश्रम का झंडारोहण किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य के कर्म का फल एक दिन उसे अवश्य भुगतना पड़ता है। आत्मा के द्वारा किया गया कार्य ही उसके साथ जाता है बाकी सब यहीं पड़ा रह जाता है। आत्मा अजर अमर और अविनाशी शक्ति है। कार्यक्रम को मुख्य संचालिका रूही दीदी, रुचि दीदी, शाहगंज की प्रभारी अनीता दीदी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली के प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय, खेतासराय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय कुमार विश्वकर्मा, अजीत गुप्ता, वीरेंद्र बरनवाल, डॉ लाल बहादुर यादव, दयाराम प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37044391
Total Visitors
489
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This