34 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : ब्राह्मण महासभा की ब्लाक कार्यकारिणी का गठन

जौनपुर : ब्राह्मण महासभा की ब्लाक कार्यकारिणी का गठन

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             क्षेत्र अंतर्गत पिलकिछा रोड स्थित चंद्रा पैराडाइज इंटर कालेज में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक जिलाध्यक्ष अतुल दूबे की अध्यक्षता में की गई। जिसमें ब्लाक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
यहाँ पूर्व मे ही ब्लाक इकाई अध्यक्ष के पद पर अनिल पांडेय का चयन हो चुका था। इनकी सहमति पर जिलाध्यक्ष ने डॉक्टर कमलेश पाण्डेय व विवेक पाण्डेय को उपाध्यक्ष, बेचन पाण्डेय और आलोक दूबे को महासचिव, शिवशंकर दुबे और विनय पाण्डेय को संगठन मंत्री, चंद्रभान मिश्रा, रमापति मिश्र और भानुप्रताप चतुर्वेदी को संरक्षक तथा राजेश पांडेय को प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी दी गई।
उपस्थितों को संबोधित करते हुए श्री दूबे ने कहा कि आपसी अनेकता के चलते ब्राह्मण समाज शोषित हो रहा है। शासन प्रशासन की नजर में भी हमे उच्च जाति मानकर सबल समझा जा रहा है। जिसका परिणाम है आज ब्राह्मण समाज आर्थिक रूप से निरंतर नीचे गिरता चला जा रहा है। इनकी आवाज उठाने वाला कोई मजबूत संगठन नहीं था। लेकिन अब यह ब्राह्मण महा सभा हर बृद्ध और बीमार की लाठी तो हर गरीब और लाचार का बंधु बनकर उनके उत्थान के लिए यहां से दिल्ली तक जंग लड़ेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शरद मिश्रा, सचिव जगदीश उपाध्याय, महेश मिश्र, अरविंद मिश्र, बेद प्रकाश दूबे, लक्ष्मीकांत मिश्र, दिनेश पाठक, अनिल तिवारी आदि मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37046907
Total Visitors
540
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This