25.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : ब्लाक प्रमुख के वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार गम्भीर

जौनपुर : ब्लाक प्रमुख के वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार गम्भीर

# मौजूद पुलिस भी नहीं रोक सकी रसूखदार के वाहन को

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                इमामपुर बाजार में सोमवार को चार पहिया वाहन से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे उपचार हेतु सीएससी लाया गया। जहाँ हालत गंभीर देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। चार पहिया स्कार्पियो वाहन पर भगवा रंग में ब्लाक प्रमुख लिखा हुआ था। उस पर सवार रसूखदारों को पुलिस भी नहीं रोक सकी। वे वाहन सहित गंतव्य की ओर रवाना हो गये। पुलिस का कहना है कि आपस में सुलह समझौते के बाद वाहन को छोड़ा गया है।

सरपतहां थाना क्षेत्र के घुघुरी सुल्तानपुर गांव निवासी संजय यादव बाइक से सोमवार को गभिरन बाजार से वापस घर लौट रहे थे। उक्त बाजार में सामने से आ रही स्कार्पियो वाहन से टक्कर लग जाने से वे सड़क पर गिर घायल हो गए मौके पर तमाम लोग जमा हो गये। लोग चार पहिया वाहन रोक कर इसकी सूचना पुलिस को दिए। घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के कुछ देर बाद ही चालक वाहन सहित जिला मुख्यालय की तरफ चला गया। पुलिस का कहना है कि घायल के स्वजन और स्कार्पियो सवार में आपसी सुलह समझौते के बाद वाहन छोड़ा गया है। चार पहिया वाहन का ब्योरा और स्वामी का नाम पता ले लिया गया है। घायल पक्ष से तहरीर दी गई तो विधि संगत कार्यवाही की जायेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37045205
Total Visitors
504
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This