29.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : भय, भ्रष्टाचार, आरोप मुक्त है योगी सरकार- दयालू

जौनपुर : भय, भ्रष्टाचार, आरोप मुक्त है योगी सरकार- दयालू

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  प्रदेश में योगी आदित्य नाथ की सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर भाजपा विधानसभा शाहगंज द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश जायसवाल के आजमगढ़ रोड स्थित फार्म हाउस पर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि पूर्वांचल विकास परिषद के उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र दयालू ने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि केंद्र और प्रदेश में सरकार होने से राज्य का काफी भला होता है। ईमानदार सोच और दमदार कार्य के प्रति संकल्पित योगी सरकार ने किसान हित को हमेशा ध्यान दिया है। सरकार ने गन्ना किसानों का भुगतान, किसान सम्मान निधि, कर्ज माफी करके इतिहास रचने का काम किया। कहा अपराध मुक्त प्रदेश बनाने के लिए सरकार ने 36 हजार बदमाश जेल की सलाखों के पीछे हैं। 135 अपराधियों का एनकाउंटर हुआ। अपराधी, भू माफिया की अबतक 16 हजार करोड़ की संपत्तियां ज़ब्त हुई। कोविड महामारी में मुख्यमंत्री ने काम के बल पर इतिहास बनाया। महिला सुरक्षा के लिए भाजपा की योगी सरकार ने कानून बनाया। कहा साढ़े चार साल में सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया है।
वार्ता के दौरान प्रमुख बृजेश यादव, विजय सिंह विद्यार्थी, प्रदीप जायसवाल, राकेश बर्मा, सुनील अग्रहरि, चिंताहरन शर्मा, विनय सिंह, मंटू चौरसिया, संदीप चौरसिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36803366
Total Visitors
746
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This