13.1 C
Delhi
Monday, January 19, 2026

जौनपुर : भव्यता से मना भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों का जन्मोत्सव

जौनपुर : भव्यता से मना भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों का जन्मोत्सव

# समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने महाराज दशरथ पर लुटाए उपहार

शाहगंज। 
एम. ई. खान 
तहलका 24×7 
             श्रीराम लीला समिति द्वारा नगर के गांधी नगर कलेक्टरगंज स्थित श्रीराम लीला मंच पर अगहन मास में होने वाली धनुष यज्ञ की लीला का दूसरे दिन गुरुवार को भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों का बहुत ही भव्यता पूर्ण ढंग से जन्मोत्सव का मंचन किया गया।
नारद के मोह भंग से ले कर जन्म उत्सव तक मनमोहक मंचन किया गया। इस अवसर पर भगवान जी के जन्मोत्सव की खुशी में महाराज दशरथ के साथ ही समिति के अध्यक्ष ने दर्शकों को उपहार बांटे। मंचन के दौरान पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारे से गुंजयमान हो उठा। व्यास जी भूमिका में भुवनेश्वर मोदनवाल छोटू निभा रहे हैं। समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से धनुष यज्ञ की लीला देखने की अपील की।
धनुष यज्ञ को सफल बनाने में महामंत्री सर्वेश चौरसिया, अर्पित जायसवाल, रजनीश मोदनवाल, सुनील जायसवाल, गिरिधारी अग्रहरि, अजय अग्रहरि, कालीचरण जायसवाल, आलोक जायसवाल, अजेंद्र अग्रहरि, शिवकुमार नेता, रचित चौरसिया, मनोज अग्रहरि, विशाल मोदनवाल, पवन जायसवाल, शुभम जायसवाल, मिथुन आदि समिति के कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

इमाम हुसैन के मदीने से कर्बला सफर की याद में निकला 38 रजब का जुलूस

इमाम हुसैन के मदीने से कर्बला सफर की याद में निकला 38 रजब का जुलूस शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This