जौनपुर : भाजपा किसान मोर्चा की परिचयात्मक बैठक संपन्न
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर के एक होटल में भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष नरेन्द्र उपाध्याय की अध्यक्षता में मोर्चा के सभी पदाधिकारीयों एवं मंडल अध्यक्षों का परिचयात्मक बैठक किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा निर्णय लिया गया की आने वाले 17 सिंतबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर मोर्चा के द्वारा किसान सम्मान एवं जवान सम्मान मनाया जाएगा।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सुनील श्रीवास्तव ने नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिला पदाधिकरियों और मण्डल अध्यक्ष को उनके जिम्मेदारियों से अवगत कराया व होने वाली आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने बताया कि आगामी 18 सितम्बर को 300 से अधिक किसानों को आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा।
मोर्चा के पदाधिकारियों को आने वाले समय मे उनकी जिम्मेदारियों को विस्तार से बताया और कहा की आने वाले चुनाव में आप लोगो के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि राकेश टिकैत जैसे नेता को जो सपा और कांग्रेस के पाले में रहकर खेल रहे है और किसान भाइयों में केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के बारे में भ्रम फैला रहे है, उनका जबाब आप लोगो को ही किसान भाइयों के बीच मे जाकर देना है।










