25.1 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : भाजपा सरकार ने पाल, बधेल, धनकर एंव पिछड़ों को ठगा है- दयाराम पाल

जौनपुर : भाजपा सरकार ने पाल, बधेल, धनकर एंव पिछड़ों को ठगा है- दयाराम पाल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              समाजवादी पाल, बधेल, धनकर, जनजागरण यात्रा का सम्मेलन नगरपालिका मैदान मे आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री दयाराम पाल एडवोकेट ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा पाल, बधेल धनगर समाज को भाजपा सरकार ने धोखा दिया है जिस उम्मीद से इस समाज ने भाजपा सरकार बनायी थी आज हमारा समाज अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। आज इस समाज की स्थिति भाजपा मे बहुत खराब हो गयी है हमारे समाज को जितनी संख्या है उतनी उसकी गणना कराकर हमको हमारी हिस्सेदारी दिया जाय पिछड़ों का जनगणना कराया जाये।

हमारे समाज और पिछड़ों को अगर कोई अधिकार दे सकता है तो वह सिर्फ अखिलेश यादव हैं। सपा सरकार बनीं तो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि पाल समाज को उनके अनुपात हिस्सेदारी दिया जायेगी। कहा भाजपा ने जनता को धोखा के अलावा कुछ नहीं दिया हैं आने वाले समय में सब साथी मिलकर सपा सरकार बनाएंगे। हम भरोसा दिलाते हैं कि बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के बनाएं संविधान और डाॅ0 राममनोहर लोहिया के रास्ते पर चलकर समाज और देश को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का काम करेंगे। भाजपा सरकार में मंहगाई, भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। अन्याय अत्याचार हो रहा है।
भाजपा जिस रास्ते पर चल रही है उसमें न किसान का भला है, न नौजवान और किसान, गरीब-नौजवान, पिछड़े-दलित भाजपा सरकार हटाने को तैयार हैं। अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा भाजपा ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। किसानों, गरीबों को अपमानित किया जा रहा है। भाजपा सरकार में जिस पुलिस पर लोगों की सुरक्षा का दायित्व है वहीं अन्याय अत्याचार वसूली और हत्या कर रही है। भाजपा लोगों के एक-एक अधिकार छीनने का काम कर रही है। यह देश बचाने का चुनाव है। संविधान बचाने की लड़ाई है। आज देश में सबको पता है मंहगाई बहुत बढ़ गयी है, लेकिन भाजपा कहती है मंहगाई नहीं है। भाजपा को पता ही नही है कि डीजल -पेट्रोल, गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए है।
खाद, डीएपी मंहगा है। बिजली बिल बढ़कर आ रहे हैं। किसानों को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। जनता अब भाजपा का सफाया करेगी। सपा जातीय जनगणना की पक्षधर है। संम्मेलन मे मुख्य रूप से पूर्व सांसद तुफानी सरोज, पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, राजनरायन बिन्द, अरशद खाँ, दीपचंद सोनकर, डां अवधनाथ पाल, हिसामुद्दीन शाह, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, डां विनोद पाल, सुभाष पाल, सियाराम पाल, रामलाल पाल, रामधारी पाल, विरेन्द्र बहादुर पाल, विजय बहादुर पाल, अर्जुन पाल, अनील पाल, श्रवण जायसवाल, पूनम मौर्या, शेखु खाँ, मालती निषाद. शिवजीत यादव, भानु प्रताप मौर्य, गुड्डू सोनकर, श्याम नरायन बिन्द, साजिद अलीम, मनोज मौर्या, ऋषि यादव, राजा समाजवादी, लाल मोहम्मद रायनी आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36795794
Total Visitors
529
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This