35.4 C
Delhi
Friday, March 29, 2024

जौनपुर : भाजपा सरकार में महिलाएं नहीं है सुरक्षित- जूही सिंह

जौनपुर : भाजपा सरकार में महिलाएं नहीं है सुरक्षित- जूही सिंह

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को महिला जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंची मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कहा है कि प्रदेश में महिला बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है क्योंकि महिलाओं को हमेशा डर लगा रहता है, घर से निकलते ही वह घर सही सलामत पहुंचेंगी कि नहीं। इस सरकार में हद से ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार हुआ है।उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाओं के साथ हत्या, बलात्कार हुए हैं लेकिन सरकार महिलाओं को न्याय दिलाने में असफल रही हैं बल्कि महिलाओं के ऊपर अत्याचार करने वाले को संरक्षण देने का काम किया है।

भाजपा ने नारा दिया था बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लेकिन बेटियों को भाजपा के नेताओं से बचावों यह कहना भूल गयी थी यह सरकार महिला विरोधी हैं सिर्फ और सिर्फ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ही महिलाओं को हक और सम्मान देने का काम किया। कहा कि महंगाई आज चरम पर है महिलाएं घर चलाती हैं सबसे ज्यादा प्रभावित इस महंगाई के कारण अगर कुछ हुआ है तो महिलाओं का घर का बजट खराब हुआ है। आज गैस सिलेंडर के दाम चरम सीमा पर है। खाद्य सामग्री के रेट आसमान को छू रहे हैं। किस प्रकार से महिलाएं अपने घर को चलाएं यह बहुत मुश्किल हो रहा है। मिट्टी का तेल, महिला पेंशन दमनकारी सरकार के द्वारा बंद कर दी गई है। मातृशक्ति को आगे आना होगा और अखिलेश यादव की सरकार को बनाना होगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, श्रवण जायसवाल, अनीता सिंह, प्रेमलता यादव, पूनम मौर्या, मालती निषाद, इंदु बाला, सोनी यादव, उषा यादव, माला शुक्ला, चित्रलेखा सिंह, तारा त्रिपाठी, शबनम नाज, सुमन यादव, कमालुद्दीन अंसारी, शेखू खाँ आदि लोग मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

36800376
Total Visitors
669
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत 

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी हालत  लखनऊ।  स्पेशल डेस्क  तहलका 24x7            ...

More Articles Like This