39 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : भाजपा सरकार में हो रही है लोकतंत्र की हत्या, उड़ रही है संविधान की धज्जियां- लालबहादुर

जौनपुर : भाजपा सरकार में हो रही है लोकतंत्र की हत्या, उड़ रही है संविधान की धज्जियां- लालबहादुर

# भारतीय जनता पार्टी सांप्रदायिकता में नम्बर वन, विकास कार्यों में फिसड्डी- जगदीश नारायण राय

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व मे विशाल जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन दिया गया। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर ने कहा जिस तरह आज भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है लोकतंत्र को खत्म कर दिया है किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों पर अत्याचार कर रही है इसको विरोध में आज समाजवादी साथी सड़कों पर है अगर अत्याचार योगी सरकार बंद नहीं करेगी तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नेता सरकार की ईट से ईट बजा देंगे।

हम मारेंगे नहीं लेकिन मानेंगे भी नहीं उन्होंने कहा जिस तरह हाल में पंचायत चुनाव में जनता ने जहां समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत प्रधानों को जिताने का काम किया। वहीं ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में शासन प्रशासन का नंगा नाच किया गया और जब जनता ने नकारा। सब शासन प्रशासन के बल पर ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने का काम किया लेकिन जनता सब जान रही है आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने जा रहे हैं जनता ने मन बना लिया है।

इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधान परिषद सदस्य लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्री राम यादव, पूर्व मंत्री डॉ केपी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, डॉ अवध नाथ पाल, राजनाथ यादव, दीपक गोस्वामी, पप्पू यादव जमैथा, लकी यादव जितेंद्र यादव, शकील अहमद, प्रदीप यादव, शिवजीत यादव, पप्पू रघुवंशी, पूनम मौर्या, गुड्डू सोनकर, भानु मौर्या, रमेश साहनी अनवारुल हक, रुक्शार रायनी, मनोज मौर्या, अरशद कुरैशी, आशा राम यादव, शेखू खान मालती निषाद, बाबा यादव, समर बहादुर यादव, ऋषि यादव आदि तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37095852
Total Visitors
532
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मंत्री ने किसान नेता को दी श्रद्धाजंलि पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता तहलका 24×7 उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री...

मंत्री ने किसान नेता को दी श्रद्धाजंलि पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7            उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती...

More Articles Like This